सातपुड़ा पहाड़ियाँ स्थिति: २१� ४०� उ. अ. तथा ७५� ०� पू. दे.। ये भारत के मध्य में लगभग ६०० मील तक फैली हुई पहाड़ियों की शृंखला हैं, जो अमरकंटक से प्रारंभ होकर पश्चिम की ओर पश्चिमी समुद्री किनारे तक जाती है। अमरकंटक से दक्षिण पश्चिम में १०० मील तक शृंखला का बाह्य कटकश् (ridge) जाता है। पश्चिम की ओर बढ़ती हुई यह शृंखला दो समांतर श्रेणियों में विभक्त होकर, ताप्ती की घाटी को घेरती हुई, असीरगढ़ के प्रसिद्ध पहाड़ी किले तक जाती है। इसके आगे नर्मदा घाटी को ताप्ती घाटी से पृथक् करने वाली खानदेश की पहाड़ियाँ पश्चिमी घाट तक शृंखला को पूरा करती है। सातपुड़ा पहाड़ियों की औसत ऊँचाई २,५०० फुट है, पर अमरकंटक तथा चौरादादर की ऊँचाई ३,५०० फुट है। असीरगढ़ के पूर्व में शृंखला भंग हो जाती है। यहाँ पर दर्रा है और दर्रे से जबलपुर से बंबई जाने वाला रेलमार्ग गुजरता है। ये पहाड़ियाँ साधारणतया दक्कन की उत्तरी सीमा समझी जाती है। श्(अजितनारायण मेहरोत्रा)