साउथैंपटन इंग्लैंड के दक्षिणी भाग, हैंपशिर काउटी में लंदन से ७६ मील दक्षिण-पश्चिम में टेस्ट और ईचिन नदियों के मुहाने पर बसा हुआ है। यह नगर पश्चिमी यूरोप तुल्य जलवायु के प्रदेश में पड़ता है। प्राचीन समय से यह एक प्रसिद्ध बंदरगाह रहा है। आज भी दक्षिण अमरीका, पूर्वी अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और सुदूरपूर्व के देशों को जहाज यहाँ से ही जाते हैं। इंग्लैंड के बंदरगाहों में इसका तीसरा स्थान है और मुसाफिरों के यातायात की दृष्टि से पहला स्थान है। यहाँ का प्रमुख उद्योग जहाज निर्माण, जहाज मरम्मत, गोदी का निर्माण आदि है। छोटे-छोटे उद्योग भी अनेक हैं जिनमें तेल के परिष्कार का कारखाना नया और महत्व का है। प्राचीन किलेबंदी के अनेक ऐतिहासिक महत्व के खंडहर यहाँ की शुष्क गोदी संसार की सर्वाधिक बड़ी गोदी है। निकट में सैनिक शिक्षा शिविर होने से यह अच्छा सामरिक बंदरगाह भी बन गया है। श् [रामसहाय खरे]