ससेक्स
(Sussex) स्थिति: ५०° ५५¢ उ.
अ., ०° २०¢ प. दे.। यह दक्षिण पूर्वी इंग्लैंड की
एक समुद्रतटीय काउंटी है। इसका क्षेत्रफल १,४५७ वर्ग मील है।
इसके उत्तर में सरे (Surrey) तथा उत्तर पूर्व में केंट
(Kent) काउंटियाँ, पश्चिम में
हैंपशिर और पूर्व पर्व दक्षिण में इंग्लिश चैनल है। ससेक्स
दो प्रशासनिक काउंटियों में बँटा हुआ है: पूर्वी ससेक्स तथा
पश्चिमी ससेक्स। पूर्वी ससेक्स के लिए ल्युइस (Lewes)
में तथा पश्चिमी ससेक्स के लिए चिसेस्टर (Chichester)
में काउंटी परिषदें हैं। समुद्रतट के पास की भूमि सबसे अधिक
उपजाऊ है। यहां पर गेहूँ की खेती होती है। साउथ डाउन
में भेड़ें पाली जाती हैं। इसी नाम की यहाँ पर भेड़ों की एक
जाति भी होती है। चरागाह अधिक होने के कारण पशुपालन
यहाँ का प्रमुख उद्योग है। लौहपत्थर प्रचुर मात्रा में पाया जाता
है। यहाँ पर ऊन, कागज, बारूद तथा ईटों का उत्पादन होता
है। ब्राइटन (Brighton) इंग्लैंड का सबसे
समुद्रतटवास है।
[नंदकुमार
राय]