इकीतोस (१) पेरू राज्य में मारानोन नदी के बाएँ तट पर लोरेटो प्रदेश में निवास करनेवाली दक्षिणी अमरीका की एक आदिम जाति हे। यह प्रदेश 'रीओ नापा' के मुहाने से ७५ मील उत्तर है। ईसाई धर्मप्रचारकों के अथक प्रयत्न करने पर भी ये असभ्य ही रह गए हैं। ये शिलाओं पर अंकित पशु पक्षियों के चित्रों को पूजते हैं। ये कुछ व्यापार भी करते हैं और व्यापार में आयात की मुख्य वस्तुएँ रबर से बदली जाती हैं। २०वीं सदी के प्रारंभ में इनकी कुल संख्या १२,००० थी।
(२) इकीतोस पेरू राज्य में ऊपरी अमेज़न के बाएँ तट पर स्थित एक नगर तथा नदीबंदरगाह है। यह लोरेटो प्रदेश की राजधानी है। इकीटोस समुद्र की सतह से प्राय:४०० फुट की ऊँचाई पर स्थित है। यहाँ की जलवायु गरम तथा आर्द्र है। नगर सन् १८६३ ई. में बसाया गया था। यहाँ के घर प्राय: फूस तथा खपरैलों के छाए हुए हैं। नगर की मुख्य व्यापारिक वस्तु रबर है। निर्यात के अन्य सामान तंबाकू, रुई, मोम, कछुए का तेल, सोना तथा पानाम हैट है। (ले.रा.सिं.)