इंदौर भारत के मध्यप्रदेश राज्य में स्थित एक नगर है। इंदौर नगर इसी नाम की विघटित रिसायत की राजधानी था। यह नगर खान (शिप्रा की सहायक) तथा सरस्वती नदियों के संगम पर बंबई से ४४० मील की दूरी पर उत्तरपर्वू में स्थित है। (स्थिति अ. २२° ४३¢ उ.और दे.७५° ५४¢ पू.)। नगर समुद्र की सतह से १,७३८ फुट की ऊँचाई पर है ओर पाँच वर्ग मील में फैला हुआ है। यह नगर सन् १७१५ ई. में कंपाल (इंदौर से १६ मील पूर्व) के एक जमींदार द्वारा एक ग्राम के रूप में बसाया गया था। सन् १७४१ ई. में यहाँ इंद्रेश्वर के मंदिर की स्थापना की गई और इन्हीं इंद्रेश्वर से नगर का नाम इंदौर पड़ा । यह मध्य प्रदेश राज्य का एक प्रमुख व्यापारिक नगर है तथा यहाँ कई प्रकार के उद्योग धंधे हैं। यहाँ बहुत से रुई दबाने तथा कपड़े के कारखाने हैं। नगर आस-पास के प्रदेश का वितरणकेंद्र भी है। यहाँ के सुंदर राजमहल तथा उद्यान देखने योग्य हैं। नगर से तीन मील पूर्व की ओर एक विद्यालय डैली कालेज है जो संगमरमर का बना है। यहाँ पहले केवल राजकुमारों के लिए ही शिक्षा का प्रबंध था। नगर की जनसंख्या १९६१ में ३,९४,९४१ थी।

(ले.रा.सिं.)