इंग्लिश बाजार पश्चिमी बंगाल के मालदा जिले में महानंदा नदी के दाहिने किनारे पर स्थित नगर है। (स्थिति २५°¢ उ.अ., ९८°¢ पू.दे.।) जिले के प्रमुख कार्यालय यहीं पर हैं। नदी के तट पर, अच्छी ऊँचाई पर तथा शहतूत उत्पादक क्षेत्र में स्थित होने के कारण अंगेजों ने इसको रेशम उद्योग का केंद्र चुना। इसे अंग्रेजबाद भी कहते हैं। ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा संचालित रेशम का कारखाना १७वीं शताब्दी के अंत तक पर्याप्त उन्नति कर गया था। १७७० ई. में अंग्रेजों ने इसे व्यापार की बहुत बड़ी मंडी बनाया। १८६९ ई. में यहाँ नगरपालिका का प्रशासन हो गया। अब भी यहाँ गल्ले तथा रेशम का अच्छा व्यापार होता है। बड़ी सरकारी इमारतों में कचहरी तथा कमर्शियल रेज़ीडेंसी उल्लेखनीय हैं। शहर की सुरक्षा के लिए महानंदा पर बांध बना दिया गया हे। (ह.ह.सिं.)