आस्ट्री भाषाएँ श्मित आदि कुछ भाषावैज्ञानिकों ने प्रशांत महासागर के द्वीपों में बोली जानेवाली कुछ भाषाओं को एक परिवार में रखा है और उस परिवार को यह नाम दिया है। इसमें वे निम्नलिखित भाषाओं को सम्मिलित मानते हैं : मोन, ख्मेर, जावी, मलय और इनके पूर्व में मलेनेशियाई और पॉलीनेशियाई परिवार, पश्चिम में बर्मी का कुछ भाग, असम प्रदेश की कुछ भाषाएं और मुंडा भाषाएँ। (बा.रा.स.)