आश्खाबाद रूसी तुर्कमीनिस्तान देश का एक जिला है। इसका क्षेत्रफल ७५,२८९ वर्ग मील तथा १९७० में आबादी २,५३,००० थी। यह जिला अक्काल नखलिस्तान के उपजाऊ भाग में है तथा इसमें कोपेट डाघ की कई पहाड़ी नदियाँ बहती हैं। जलवायु विशेष गर्म नहीं है तथा कभी कभी बर्फ गिर जाती है। यहाँ अंगूर पैदा होता है और मदिरा बनाई जाती है।
इसी जिले में तुर्कमानिस्तान नाम का शहर भी है। यहां सूती कपड़े की मिलें हैं। (नृ.कु.सिं.)