आल्फांसों द्वादश स्पेन का राजा; जन्म २८ नवंबर, १८५७; मृत्यु २४ नवंबर, १८८५। रानी इसाबेला का इकलौता पुत्र। विद्रोह के कारण रानी देश छोड़ने को विवश हुई तो यह भी अपनी मां के साथ ही १८६८ में स्पेन छेड़ गया। दो साल बाद रानी इसाबेला ने इसके पक्ष में राजगद्दी का त्याग कर दिया। १८४७ में यह मारदिजे दी कंपोज द्वारा स्पेन का राजा घोषित किया गया। १८७५ में इसने स्पेन की राजधानी माद्रिद में प्रवेश किया। मारदिज दी कंपोज और कानोवास देल कास्तिलियो की सहायता के विद्रोह को शांत किया गया। (अ.कु.वि.)