आल्फांसो प्रथम (कैथोलिक) स्पेन का राजा (७३९-७५७)। आल्फांसो का पिता रिकार्दो के वंशज काताब्रिया का डयूक पेउरु था। आल्फांसो ने १८ साल तक राज किया, जिस अवधि में पहले की अपेक्षा अधिक तेजी से ईसाइयों ने स्पेन की पुनर्विजय प्रारंभ की। आल्फांसो ने अपने अस्टूरियाज के राज्य में पूर्व में लेबना और बारडूलिया तथा पश्चिम में गैलिसिया जीतकर मिला लिया। संभवत: उसी ने दक्षिण पश्चिम में लेऑन शहर की भी विजय की। इसको बाद के ऐतिहासिकों ने 'कैथोलिक' लिखा है।

(अ.कु.वि.)