आल्गार्दी आलेसांद्रो (१६०२-१६५४) इतालियन शिल्पकार। अध्ययन करासी स्कूल में। १६४४ में पेनफिली वंश के इन्नोसेंत १०वें का पोप का पद प्राप्त करना उनके भाग्योदय का कारण हुआ। पोप के भतीजे केमिलो पेनफिली ने विलादोरिया पेनफिली के निर्माण में उनकी नियुक्ति की जिसके सुंदर निर्माण से उनकी ख्याति फैली। सबसे अधिक सफलता उन्हें वहां मूर्तियां और बालसमूह बनाने में मिली। (स.च.)