आर्लिांगटन संयुक्त राज्य (अमरीका) के मैसाचुसेट्स राज्य का एक नगर है। यह बोस्टन से छह मील उत्तर पश्चिम में बसा हुआ है। यह एक ऐतिहासिक भाग में पड़ता है, जहाँ पर लेक्सिंगटन की लड़ाई हुई थी। यह राजकीय सड़क पर है तथा रेल द्वारा बोस्टन और मेन से संबद्ध है। इसका क्षेत्रफल ५.५ वर्ग मील है। यह फल और सब्जी की खेती, पियानों की काया और चित्रों के चौखटे बनाने के लिए प्रसिद्ध है। सर्वप्रथम १६३० में यह केंब्रिज (अमरीका) के एक भाग के रूप में बसा था। पश्चिमी केंब्रिज के रूप में १८०७ में यह नगरनिगम बना। १८६८ में इसका यह नया नाम पड़ा। (नृ.कु.सिं.)