सवना १. जिला, भारत के मध्य प्रदेश राज्य का जिला है, जिसका क्षेत्रफल २,८२३ वर्ग मील तथा जनसंख्या ६,९४,३७० (१९६१) है। जिले में मुख्यत: धान क कृषि होती है। यहाँ जंगलों की अधिकता के कारण लकड़ी का व्यवसाय अधिक होता है।
२. नगर, स्थिति : २४� ३४� उ. अ. ८०� ५०� पू. दे.। यह उपर्युक्त जिले का प्रशासनिक नगर है। यह पहले रघुराजनगर कहलाता था। नगर चावल, लकड़ी, तेंदुआ की पत्ती तथा घी का प्रमुख व्यवसायकेंद्र है। यहाँ एक सीमेंट का कारखाना भी है। ब्रिटिश शासनकाल में यह बघेलखंड के राज्यों के लिए नियुक्त राजनीतिक अभिकर्ता का निवासस्थान था। नगर की जनसंख्या ३८,०४६ (१९६१) है। यह पन्ना रीवाँ तथा खजुराहो जानेवाली बसों का केंद्र हैं।श् (अजित नारायण मेहरोत्रा)