सक्खरश्स्थिति : २७�४२� उ.अ. तथा ६८�५४� पू.दे.। यह नगर पाकिस्तान के सक्खर जिले का मुख्यालय है और रोहरी नगर के सम्मुख, सिंध नदी के दाहिने किनारे पर, कराची से २२५ मील उत्तर-उत्तर पूर्व में स्थित है। उपर्युक्त दोनों नगरों के मध्य, सक्खर में प्राचीन किले के पत्थर बहुत अधिक संख्या में हैं। यहाँ के पत्थरों का ही उपयोग लैसडाउन पुल के बनाने में हुआ है। इस पुल पर से उत्तर-पश्चिमी रेल मार्ग नदी को पार करता है। सक्खर में लॉयड बाँध हैं, जो संसार के प्रसिद्ध सिंचाई बाँधों में से एक है। बोलन दर्रा तथा शिवि नामक निम्न भूमि भी यही है। (अजित नारायण मेहरोत्रा)