सआलिवी (Thaalibi) सन् १९६१ में नीशापुर (Nishapur) में उत्पन्न ११वीं शताब्दी पूर्वार्ध का प्रसिद्ध भाषाशास्त्री, कवि और कोशकार जिसका पूरा नाम अबू मंसूर अब्दुल मलिक इब्न मुहम्मद इब्न इस्माएल-सआलिबो था। १०३८ ई. में इसकी मृत्यु हुई। यूरोप की आधुनिक भाषाओं में इसकी कई महत्वपूर्ण कृतियाँ अनुदित होकर प्रकाशित हुई है। इसकी पुस्तक यतीमतुद्दहरफ़ी महासिने अहलिल अस्र अरबी साहित्य में अत्यधिक प्रसिद्ध हैं। (श्याम तिवारी)