श्रीरामपुर १. हुगली जिले का दक्षिण-पूर्वी उपडिवीजन है। यहाँ समतल मैदान विस्तृत क्षेत्र में मिलता है, इसलिए जनसंख्या का घनत्व अधिक है। इसके अंतर्गत श्रीरामपुर, उत्तरपाड़ा, वैद्यावती, भद्रेश्वर तथा कोटरांग प्रमुख नगर हैं। ये सभी हुगली नदी के किनारे बसे हैं तथा उद्योगों के केंद्र हैं। तारकेश्वर का प्रसिद्ध मंदिर भी याँ है।

२. नगर, स्थिति : २२ ४५ उ. अ. तथा ८८ २१ पू. दे.। श्रीरामपुर नगर उपर्युक्त उपडिवीजन का प्रशासनिक केंद्र है। यह बैरकपुर के सामने हुगली नदी के किनारे पर स्थित है। यहाँ कई बड़े कारखाने हैं। (जगदीश सिंह.)