आर्मघ आयरलैंड का एक प्रांत है। इसके उत्तर में लौंगनिघ, पूर्व में डाउन, दक्षिण में लुथ तथा पश्चिम में मोनाघन और टाइरॉन प्रांत पड़ते हैं। इसका क्षेत्रफल ४८९ वर्ग मील है। इस प्रांत की मिट्टी काली है। ओट (जई), आलू, गेहूँ, फल तथा शलजम यहां की मुख्य पैदावार और लिनेन बनाना मुख्य उद्योग है। गलीचा, रस्सी और कपड़े भी बनते हैं। इस प्रांत के मुख्य नगर आर्मघ, लुरगन तथा पोर्टडाउन हैं। उत्तर के निचले मैदान में तृतीयक (टर्शियरी) बैसाल्ट मिलते हैं तथा दक्षिण में ग्रैनाइट के पहाड़। सर्वप्रथाम समुद्रतट पर लोग बसे। ताम्रकाल के निचले मैदानों में भी लोग बसे। उत्तरी मैदान उपजाऊ है तथा दक्षिणी भाग पहाड़ी तथा बंजर। जनसंख्या १९६६ में १,२५,१६४ थी। (नृ.कु.सिं.)