शैनतुंग (
प्रांत पहाड़ी एवं मैदानी भाग में लगभग समान रूप से विभक्त है। जाड़े का न्यूनतम ताप -२� सें. तथा ग्रीष्म का अधिकतम ताप ३१� सें. है। औसत वार्षिक वर्षा ७८ सेमी. है। वर्षा अधिकांशत: जुलाई तथा अगस्त महीनों में होती है। येलो नदी प्रांत की प्रमुख नदी है। शैनतुंग में विटुमेनी कोयले के पर्याप्त भंडार हैं। यहाँ लोहे के भी बड़े भंडार हैं। सोना, ताँबा और सीसे की भी कुछ खानें हैं। रेलों का जाल प्रांत के उत्तर-दक्षिण भाग के मध्यक्षेत्र में तथा पूर्व-दक्षिण भाग में फैला हुआ है। प्रांत के राजपथ विकसित हैं। (अजित नारायण मेहरोत्रा)