शफ्रेील्ड स्थिति : ५३�२३� उ.अ. तथा १�२८� प.दे.। यह इंग्लैंड के यार्कशिर में, लंदन से लगभग १६० मील उत्तर-पश्चिम में, शीफ़ तथा डॉन नदियों के किनारे सुहावनी जंगल से ढकी, पहाड़ी ढाल पर स्थित औद्योगिक नगर है। पश्चिमी यूरोप के तुल्य प्रदेश के सदृश यहाँ की जलवायु सम तथा आर्द्र है।
यहाँ सार्वजनिक स्नानागार, नि:शुल्क पुस्तकालय, पार्क, तकनीकी विद्यालय एवं विश्वविद्यालय की सुविधाएँ हैं।
शेफ़ील्ड सन् १४०० के प्रारंभ से ही उत्तम चाकू, छुरी, उस्तरे, कैंची, रूखानी, आरा, आरी आदि के अतिरिक्त मोमबत्ती, ताँबे पर चाँदी के पुट दिए गए चाय के बरतन, मैंगनीज़ स्टील, क्रोमियम स्टील और टंग्स्टन स्टील के निर्माण के लिए प्रसिद्ध है। (राम सहाय खरे)