शेटलैंड द्वीपसमूह (Shetlands Islands) स्कॉटलैंड से २०८ किलोमीटर उत्तर में स्थित है। इसमें ३० मानवयुक्त एवं ७० छोटे मानवरहित द्वीप सम्मिलित हैं। इसका कुल क्षेत्रफल १,४३१ वर्ग किलोमीटर है। मेनलैंड इस द्वीपसमूह का सबसे बड़ा द्वीप है। इसकी राजधानी लरविक (Lerwick) है। यहाँ पर मुख्यत: जौ, जई और आलू की फसलें होती है। कृषि के अतिरिक्त पशु एवं भेड़ पालन तथा मलय उद्योग मुख्य व्यवसाय हैं। इसका तटीय प्रदेश पर्यटन का केंद्र है। यह द्वीपसमूह सन् ८७५ में सन् १४६८ तक नॉर्वे के अधिकार में रहा। तत्पश्चात् इसका स्कॉटलैंड के साथ विलय हो गया। (सरदार सिंह ढबरिया.)