आर्नहेम नगर नीदरलैंड के गेल्डरलैंड प्रदेश की राजधानी है। यह राइन नदी के दाहिने किनारे पर बसा है। यहां पीपे का पुल तथा रेलवे जंकशन है। यह यूट्रेक्ट से ३६ मील दक्षिण पूर्व में जर्मनी की सीमा के निकट स्थित है। यह स्थान अपनी सुंदरता तथा ऐतिहासिकता के लिए प्रसिद्ध है। ट्राम द्वारा यह यूट्रेक्ट और जूटफेन से मिला है तथा स्टीमर द्वारा ऐम्स्टरडैम, रॉटरडैम तथा कोलोन से संबद्ध है। द्वितीय विश्वयुद्ध में यह पूर्णरूप से नष्ट हो गया था। १५ अप्रैल, १९४५ को यह पुन: मित्रराष्ट्रों के अधिकार में आ गया। जनसंख्या १९७० में १,३२,५३१ थी। यह एक प्रमुख व्यवसायकेंद्र है। यहाँ पर ऊनी कपड़े, कृत्रिम रेशम तथा सिगार बनते हैं। (नृ.कु.सिं.)