शेंसी प्रांत शेंसी का अर्थ है शान के पश्चिम। ७५००० वर्ग मील क्षेत्रफल तथा १,००,००,००० जनसंख्या वाला यह चीन का एक प्रांत है। यह मध्य चीन के उत्तर पश्चिम में है। इसकी राजधानी सिआन है। इसके पूर्व में शांसी, दक्षिण-पूर्व में होनान और हूपे, दक्षिण में सेचवान, पश्चिम में कांसू तथा उत्तर पश्चिम में निंगसिआ सुइयुआन हैं। शेंसी के दो प्राकृतिक विभाग हैं : पूर्व औरश् पश्चिम। वी नदी घाटी, जो इस प्रांत का आर्थिक केंद्र है, इसका विभाजन करती है। इसकी जलवायु पर निकटवर्ती मरुभूमि का प्रभाव है, जिससे जाड़े में जलवायु सूखी, ठंढी और तूफानी रहती है। गेहूँ तथा बाजरा मुख्य उपज है। यह प्रांत चीन का प्रमुख तेल उत्पादक केंद्र है। येनचांग एवं येनच्वान मुख्य तेलकेंद्र है। यही देश का एक तिहाई कोयला मिलताश् है। यहाँ लोहा भी मिलता है। द्वितीय विश्वयुद्ध में यह प्रांत स्वतंत्र रहा। (पुष्पा कपूर)