शृंगी (१) ऋषि विभांडक के पुत्र जो मजाराज दशरथ के दामाद थे। इनका नाम ऋष्य शृंग भी था। शांता का विवाह इनके साथ कर दिया गया। अयोध्या के राज्य में जब कई वर्ष तक अवर्षण चल रहा था तब इन्हें ही लाकर वर्षा कराई गई थी। इनका आश्रम आज तक सरयू के तट पर अयोध्या से कुछ दूर पूर्व है। (२) शमीक ऋषि के पुत्र जिनके शाप से अभिमन्यु के पुत्र राजा परीक्षित को तक्षक ने डसा था। ((स्वर्गीय) रामाज्ञा द्विवेदी)