शिवपुरी १. जिला, भारत के मध्य प्रदेश राज्य का यह जिला है। इसके पूर्व में झाँसी, पूर्व-उत्तर में दतिया, उत्तर में ग्वालियर, उत्तर-पश्चिम में मुरैना, पश्चिम में कोटा तथा दक्षिण में गुना जिले है। जिले का क्षेत्रफल ३९८६ वर्ग मील तथा जनसंख्या ५,५७,९५४ (१९६१) है। पिछोरा, शिवपुरी, कोलरस तथा पोहरी जिले के प्रमुख नगर हैं।
२. नगर, स्थिति : २५�१८� उ.अ. तथा ७७�४२� पू.दे.। यह उपर्युक्त जिले का प्रशासनिक नगर है। यहाँ की जनसंख्या २८,६८१ (१९६१) है। (अजित नारायण मेहरोत्रा)