शिलौंग स्थिति : २५३० उ.अ. तथा ९२ पू.दे.। यह नगर भारत के असम राज्य की राजधानी है तथा संयुक्त खासी जयंतिया पहाड़ियाँ नामक जिले का मुख्यालय है। यह समुद्रतल से ४,९७८ फुट ऊँचे पठार पर, गोहाटी से दक्षिण में ६३ मील दूर स्थित है। यहाँ पेस्टर इंस्ट्ट्यूिट और शोध प्रयोगशाला है। स्वास्थ्यवर्धक जलवायु के कारण यह नगर लोकप्रिय है। नगर में सैनिक छावनी भी है। नगर की जनसंख्या १,०२,३९८ (१९६१) है। (अजित नारायण मेहरोत्रा)