शिराज़ स्थिति : २९३८ उ.अ. तथा ५२३५ पू.दे.। यह दक्षिण मध्य ईरान के सातवें प्रांत की राजधानी है। यह वूशिर से ११५ मील पूर्व-उत्तर-पूर्व में है और इसकी जनसंख्या ४,००,०६९ (१९५६) है। ५,२०० फुट की ऊँचाई पर तथा फारस की खाड़ी पर बसा यह बंदरगाह भी है। मध्य जाग्रोस श्रेणियों में यह व्यापार तथा सड़कों का केंद्र है। सड़कों द्वारा ही यह बूशिर, इस्फाहन, येज़्ड तथा करमान से मिला है। खेती योग्य मैदानों के बीच में बसा, यह नगर कंबल, हाथ के बूने कपड़े तथा चाँदी के काम के लिए प्रसिद्ध है। १९वीं शताब्दी में लगातार कई भूकंपों द्वारा इसे यथेष्ट क्षति पहुँची थी। (पुष्पा कपूर)