शिकोकू स्थिति : ३३� ३०� उ. अ. तथा १३३� ३३� पू. दे.। जापान का सबसे छोटा द्वीप है। इसका क्षेत्रफल ७,२४२ वर्ग मील है। सामान्यत: यह पहाड़ी प्रदेश है। यह शीतोष्ण मानसूनी, अथवा चीनी, जलवायु के अंतर्गत आता है।
कृषियोग्य भूभाग उत्तरी शिकोकू में अधिक व्यापक है। धान, जई, राई, जौ तथा शकरकंद यहाँ की प्रमुख उपज हैं। दक्षिणी तटवर्ती भागों में ताड़ और कपूर के वृक्ष अधिक उत्पन्न होते हैं। शिकोकू का खनिज पदार्थों के खनन में कोई महत्व नहीं है। उत्तर के पर्वतीय भागों में थोड़ा ताँबा मिल जाता है। पहाड़ी भागों में वन काफी होने तथा समुद्र निकट होने से लकड़ी काटने तथा मछली मारने का धंधा महत्वपूर्ण है।
शिकोकू में कृषि एवं उद्योगों की कम उन्नति होने के कारण ही यहाँ छोटे छोटे नगर हैं। यातायात के साधन कम तथा जनसंख्या भी कम है। (राम सहाय खरे.)