शिकागो स्थिति : ४१ ५० उ. अ. तथा ८७ ३८ प. दे.। यह संयुक्त राज्य, अमरीका, का प्रसिद्ध नगर, बंदरगाह तथा व्यापारिक, औद्योगिक एवं सांस्कृति केंद्र है। यह मिशिगैन झील के दक्षिणी, पूर्वी कोने पर न्यूयार्क से ९१३ मील, लॉस ऐंजिलेस से २,२६५ मील, न्यूअॅलिएंल से ९१२ मील तथा सिएट्ल से २,३३० मील दूर है। नगर की जलवायु परिवर्तनशील है। दैनिक तापांतर १७ सें. तक पहुंच जाता है। यह यातायात का प्रमुख केंद्र है लगभग ३० रेलमार्ग यहाँ पर आकर मिलते हैं। यह कैनाडा के रेलमार्ग का भी केंद्र है। यहाँ पर शिकागो मंदिर, ट्रिबून मीनार, सिविक ऑपेरा एवं रिगले भवन, ऑडिटोरियम, प्यूपिल्स गैरा भवन, मारक्वेर्टें भवन, जनता पुस्तकालय, शिकागो प्राकृतिक इतिहास अजयाबघर, आदि प्रसिद्ध इमारतें है। यहाँ कई पार्क है, जिनके कारण इसे उद्याननगर कहा जाता है। नगर, कला एवं सगीत का भी केंद्र रहा है। जॉन एल्डिन कारपेंटर जैसे कवि तथा जी. पी. ए. हीले जैसे चित्रकार यहाँ पैदा हुए है। शिकागो का आर्ट्स इंस्टिट्यूट संसार का प्रसिद्ध अजायबघर है। यहाँ के जनता पुस्तकालय में २१,९६,७४२ पुस्तकें हैं। शिकागो का विश्वविद्यालय संसार में अद्वितय स्थान रखता है। लोहा एवं इस्पात, सीमेंट आदि के बड़े उद्योगों के अतिरिक्त यहाँ मांस को डिब्बों में बंद करने का लकड़ी का काम तथा आटा पीसने एवं चमड़ा कमाने का कार्य पहले ही से हो रहा है। शिकागो नगर की जनसंख्या ५९,५९,२१३ (१९६०) है। (सुरेश चंद्र शर्मा)