शान राज्य स्थिति : २१� ३०� उ. अ. तथा ९८� ३०� पू. दे। यह बर्मा का पूर्वी सीमांत प्रदेश है। उत्तरी तथा दक्षिणी शान राज्य और वा राज्य सम्मिलित कर, यह प्रशासनिक इकाई बनाई गई है। इसका क्षेत्रफल ६०,००० वर्ग मील तथा जनसंया २०,८६,००० है। इसकी राजधानी ताउंजी (Taunggyi) है। इस प्रांत में ३,००० फुट औसत ऊँचाईवाले शान पठार हैं। यहाँ की मुख्य चट्टान नीस है। राज्य में कुछ जवाहरातों की खानें भी हैं। यहाँ की औसत वार्षिक वर्षा ४५ इंच से ५० इंच तक है। यहाँ धान, कपास, वोस्ते तथा तरकारियों की खेती होती है। रंगून एवं मंडला रेल लाइन द्वारा लाशो आदि मुख्य केंद्रों तक पहुंचा जा सकता है। (पुष्पा कपूर)