शांतिपुर स्थिति : २३ १५ उ. अ. तथा ८८ २७ तथा ८८ २७ पू. दे.। यह भारत में पश्चिमी बंगाल राज्य के नदिया जिले में रानाघाट उपडिवीजन का हुगली नदी के किनारे स्थित एक नगर है। इस नगर की जनसंख्या ५१,१९० (१९६१) है। पहले शांतिपुर कपड़ा बुनने के उद्योग के लिए विख्यात था, पर अब वह स्थिति नहीं रही। यहाँ कार्तिक पूर्णिमा को रासयात्रा का उत्सव मनाया जाता है। यह एक अच्छा बाजार भी है। (जगदीश सिंह)