शर्ले, सर ऐंथनी (१५६५ ल. १६३५ ई.) अंग्रेज़ यात्री। ससेक्स क्षेत्र के विस्टनवासी सर टॉमस शर्ले के द्वितीय पुत्र। इन्होंने नीदरलैण्ड और नार्मडी की विख्यात लड़ाइयों में सैनिक अनुभव भी प्राप्त किए थे। इन्होंने १५९६ में अफ्रीका के पश्चिमी किनारे और केंद्रीय अमरीका की यात्राएँ कीं लेकिन १५९७ में विशेष सफलता पाए बिना ही लौटना पड़ा। इसके बाद १५९८ में इटली में फरारा पर अधिकार करने के लिए अंग्रेजी दल का नेतृत्व इन्हें सौंपा गया किंतु इस समस्या के सुलझाने का इन्हें अवसर ही नहीं मिला। तब फारस और इंग्लैंड के व्यावसायिक संबंधों की वृद्धि के लिए उन्होंने वेनिस से फारस की यात्रा की। शाह ने इन्हें अपने प्रतिनिधि के रूप में मास्को, प्राग, रोम, आदि स्थानों पर भेजा। प्राग से इन्होंने मोरक्की, लिस्बन और मैड्रिड की यात्राएँ कीं। इन्हें पवित्र रोमन साम्राज्य के काउंट की उपाधि मिली थी। मैड्रिड में इनका देहांत हो गया। (मुद्रा राक्षस)