आर्डेनीज़ फ्रांस की उत्तरी सीमा पर एक जिला है। इसमें म्यूज़ नदी की घाटी और पेरिस द्रोणी के कुछ भाग आते हैं। यहाँ प्राचीन पर्वतों के अवशेष हैं जो अधिकतर घिसकर बराबर हो गए हैं, परंतु दक्षिण पूर्व की तरफ से उठे हुए हैं। उत्तर पश्चिम में गिवेट प्रदेश की तरफ खुला मैदान है। उत्तर में रेविन नगर में एक किला है। यह फ्रांस की सीमा की एक चौकी है। इधर का देश अपेक्षाकृत शुष्क है। दक्षिणी पश्चिमी निचले मैदान में विशेष सरदी नहीं पड़ती। वहाँ औसत वर्षा ३१.५फ़फ़ या कम होती है और साधारणता: खेती होती है, परंतु ऊँची भूमि पर काफी ठंढक पड़ती है और वर्षा ३९.४फ़फ़ तक होती है। नदी के किनारे चरागाह मिलते हैं। यहाँ के लोग स्लेट पत्थर तथा लोहे की खानों में काम करके जीविकानिर्वाह करते हैं। मेजीर्स-चार्लविल प्रसिद्ध रेलवे जंकशन है। आर्डेनीज़ का क्षेत्रफल ५,२५३ वर्ग कि.मी. है और १९६८ में इसकी जनसंख्या ३,०९,३८० थी

(नृ.कु.सिं.)