शंभुजय (क) सौवीर देश का राजकुमार था। महाभारत के युद्ध में यह जयद्रथ के रथ के पीछे पीछे हाथ में पताका लेकर चलता था। द्रौपदीहरण के समय पार्थ ने इसका वध कर डाला था।
(ख) धृतराष्ट्र के पुत्रों में से था जिसपर दुर्योधन ने भीष्म की रक्षा का भार सौंपा था। युद्ध में भीमसेन ने इसका वध किया।श् (चंद्रभान पांडे)