आर्डिमोर संयुक्त राज्य (अमरीका) के ओक्लाहोमा राज्य के दक्षिणी भाग तथा ओक्लाहोमा नगर से १०० मील दक्षिण स्थित एक शहर है। यह समुद्र की सतह से ८७६ फुट की ऊँचाई पर बसा है। यह नगर तेल एवं कृषि क्षेत्र के बीच में पड़ता है और थोक तथा फुटकर व्यापार का केंद्र है। यहाँ पर तेल शोधने का एक कारखाना, कपास से बिनौला अलग करने तथा बिनौले से तेल निकालने के कारखाने, आटे की चक्की आदि उद्योग हैं। यहाँ कार्टर सेमिनरी नामक एक पाठशाला अमरीकी आदिवासी लड़कियां के लिए है। नगर के पास ही एक उपवन, जिसका क्षेत्रफल २०,००० एकड़ हैं, तथा आरबुकल नामक एक पर्वतमाला हे। इस नगर की स्थापना १८८७ ई. हुई थी। यहाँ पर सांता फे एवं फ्रस्को रेल की लाइनें हें तथा जस्ता और कोयले की खानें हैं। (नृ.कु.सिं.)