व्लाडीवॉस्टॉक, स्थिति : ४३� ५� उ. अ. और १३१� ५०� पू. दे.। साइबीरिया के दक्षिण पूर्वी तटपर एक प्रसिद्ध नगर और बंदरगाह है। इसकी स्थापना १८६० ई. में हुई थी। पूर्वी रूस का यह प्रमुख बंदरगाह तथा ट्रांससाइबीरियन रेलवे का अंतिम पूर्वी स्टेशन है। नौसैनिक दृष्टि से इस नगर का बहुत विकास और विस्तार हुआ है। रूस ने यहाँ सुदृढ़ किलेबंदी की है। अत: सामरिक दृष्टि से इसका बड़ा महत्व है। यह बहुत ठंढा देश है। जाड़े के तीन महीनों में यह बंदरगाह हिमभंजक द्वारा ही जहाजों के लिए खुला रहता है। यहाँ से चीनी, चाय, सोयाबीन, नमक, पेट्रोलियम और इमारती लकड़ी का व्यापार होता है। यहाँ अनेक कल कारखाने, जहाज निर्माण, वस्त्रनिर्माण, मछली पकड़ने और उन्हें डिब्बे में भरने, आटा पीसने, ताँबे और जस्ते के शोधन, धातुकर्म और रसायनक के कारखाने हैं। यहाँ हवाई अड्डा और रेडियो स्टेशन भी है। यहाँ के निवासी, रूसी के अतिरिक्त, कोरीयाई और चीनी भी हैं। १९१८ ई. १९२२ ई. तक यह जापान के अधिकार में था। (राम सहाय खरे)