वोहलगमथ माइकेल (Wohlgemnth Michael.) जर्मन चित्रकार। जन्म न्यूरेमवर्ग में १४३४ ई. को हुआ। १४७२ में चित्रकार हांसपिट्सवर्ग की विधवा से विवाह किया। इसने एक बहुत बड़ी संस्था का संचालन किया जिसके अंतर्गत कला के अनेक रूपों पर कार्य होता था। माइकेल धार्मिक चित्रों तथा काष्ठकला के लिए प्रसिद्ध है। इसकी कृतियाँ म्यूनिख की चित्रदीर्घा तथा न्यूरेमवर्ग की प्रदर्शनी में प्राप्त हैं। न्यूरेमवर्ग में १५१९ में इसका देहांत हो गया। (गुरुदेव त्रिपाठी)