वैंकूवर १. नगर, स्थिति : ४९�२०� उ.अ. तथा १२३�१०� प.दे.। कैनाडा का यह नगर गेहूँ की विश्वविख्यात मंडी है। यह नगर एवं बंदरगाह कैनाडा के पश्चिमी समुद्रतट पर स्थित है। यहाँ आवागमन के साधन बहुत अच्छे हैं। यह नगर रेल द्वारा पश्चिम में ऐलबर्नि एवं दक्षिण में प्रादेशिक राजधानी विक्टोरिया से मिला हुआ है। यहाँ की जनसंख्या लगभग ७,९०,१६५ (१९६१) है।
२. नगर, स्थिति : ४५�४०� उ.अ. तथा ११२�३५� प.दे.। यह संयुक्त अमरीका के दक्षिण पश्चिमी वाशिंगटन में कोलबिंया नदी के किनारे बसा हुआ एक शहर है। कोलंबिया नदी का सबसे बड़ा बंदरगाह होने के कारण यह नगर व्यापार का केंद्र है। यहाँ अनाज और कागज की लुग्दी का व्यापार होता है। यह सेना का स्थायी केंद्र है। नगर की जनसंख्या लगभग ४१,६६४ (१९५०) है। (निर्मला कौशिक)