वेलूर (Vellore)
नगर, स्थिति : १२�५७� उ.अ. तथा ७९�१०� पू.दे.। यह नगर
मद्रास (तमिलनाडु) राज्य के उत्तर आर्काडु (N.Arcot)
जिले में, पलार नदी के किनारे, मद्रास नगर से ८७ मील पश्चिम
में स्थित है। वर्ष भर यहाँ का ताप ऊँचा रहता है और ३०
से ५० इंच तक वार्षिक वर्षा होती है। अधिकांश वर्षा ग्रीष्म
ऋतु में होती है। नगर व्यापार का केंद्र है। नगर में पुराना
किला है, जिसका कर्नाटक युद्ध के समय बड़ा महत्व था। सन्
१७६० में अंग्रेजों ने इस नगर को अपने अधिकार मे ले लिया,
पर सन् १७८० से १७८२ तक यह हैदरअली के कब्जे में रहा। श्री रंगपट्टणम
के पतन के पश्चात् यह नगर टीपू सुल्तान के पुत्रों का निवासस्थान
चुना गया। सन् १८०६ के सिपाही विद्रोह का सूत्रपात भी वेलूर
से हुआ था। आर्काडु मिशन द्वारा संचालित मेडिकल कालेज एवं
अस्पताल हृदय की शल्यचिकित्सा एव हृदय के रोगों की चिकित्सा
के लिए विश्व के इने गिने अस्पतालों में से एक है। नगर की
जनसंख्या १,२२,७६१ (१९६१) है।
(अजित नारायण मेहरोत्रा.)