वेरेश्खगिन वासिली वास्सिलीविच (Vereshchagin Vassili Vassilievich, १८४२-१९०४ ई.) रूसी यायावर तथा चित्रकार। १८६१ मे जर्मनी, फ्रांस, तथा स्पेन गया। १८६९ में उसने साइबेरिया की यात्रा की। १८७४ में प्रिंस ऑव वेल्स के साथ भारत आया। रूसी तुर्की युद्ध में भाग लिया। यूरोप अमरीका का भ्रमण किया। युद्ध दृश्यों के चित्रांकन में निपुण था। इसके प्रमुख चित्र हैं - विजय के पूर्व, पराजय के पश्चात्, युद्ध का जीवन, घायलों का लौटना, कैदी तथा विस्मृत सिपाही। इसका धार्मिक चित्र है - 'ईसा परिवार'। (गुरुदेव त्रिपाठी)