वूवेर्मन फिलिप (Wovierman Philip) डच चित्रकार। जन्म हारलेम में मई, १६२० में हुआ। प्रारंभिक शिक्षा पिता से ग्रहण की। जीवन पर्यंत इसे विशेष आदर नहीं मिला लेकिन बाद में लोगों ने पहचाना। मृत्यु काल के कुछ दिन पूर्व इसने अपनी अनेक रचनाएँ नष्ट कर दीं, फिर भी अभी ८०० चित्र प्राप्त हैं। इसके प्रत्येक चित्र में कोई न कोई घोड़ा अवश्य रहता है। इसके सर्वोत्तम चित्रों का संग्रह ड्रेसडेन की चित्रदीर्घा में है। म्यूनिख, वियना, ऐम्स्टर्डेम, हेग आदि की चित्र दीर्घाओं में भी इसके चित्र उपलब्ध हैं। ९ मई, १६६८ को इसकी मृत्यु हो गई। (गुरुदेव त्रिपाठी)