विसूवियस स्थिति : ४०�४९� उ.अ. तथा १४�२६� पू.दे.। यह नेपल्स से आठ मील पूर्व-दक्षिण-पूर्व में, नेपल्स की खाड़ी पर ३,८९१ फुट की ऊँचाईवाला, यूरोप का अकेला जीवित ज्वालामुखी, कैपेनिया, दक्षिणी इटली, में स्थित है। खाड़ी के पास इसकी ढाल १०� है और ऊपर पहुँचते पहुँचते यह ३०�-३५� हो जाती है। इसके सभी तरफ लावा का जमाव है। पश्चिमी ढाल पर १,९५० फुट से नीची ढालों पर शराब के योग्य अंगूर तथा अन्य रसदार फल, तरकारियाँ आदि उगाए जाते हैं। मवेशी पालन भी यहाँ होता है। प्रत्येक विस्फोट के बाद इसका मुख (उद्गम) बदल गया, जिससे पहाड़ की ऊँचाई बदलती गई, पर इसकी औसत ऊँचाई ४,००० फुट रही है। (विभा मुकर्जी)