विल्सन रिचर्ड अंग्रेज भूदृश्य चित्रकार। जन्म मांटगोमरीशायर के पेनेगोस नामक स्थान में अगस्त, १७१४ में हुआ। इसके पिता साधारण पादरी थे। थास राइट के साथ इंग्लैंड में आकृति चित्र का अध्ययन किया। इटली में जकारेली से मिला, जिसने इसे भूदृश्य चित्रण की प्रेरणा दी। १७७६ में रायल अकादमी का पुस्तकालय बना। इसकी श्रेष्ठ रचना है-मडाया से रोम का दृश्य' १७८२ में अचानक इनकी मृत्यु हो गई। (गुरुदेव त्रिपाठी)