विल्की, सर डैविड (Wilkee, Sir David) स्काटलैंड के इस चित्रकार का जन्म फाइफशायर में १८ नवंबर, १७८५ को हुआ। 'गाँव के राजनीतिज्ञ' चित्र ने इसे विश्वप्रसिद्ध बना दिया। वसूली का दिन, कुर्की तथा साधारण विवाह, इसके कतिपय प्रसिद्ध चित्र हैं। अपने जीवन के अंतिम दिनों में 'जार्ज चतुर्थ का पवित्र देश में प्रवेश', 'स्पेन की युद्धसमिति', तथा 'सारगोसा की परिचारिका' की रचना की। १८३६ में इसे नाइट की उपाधि मिली। १८४० में पूर्वी देशों की यात्रा पर निकला और लौटते समय १ जून, १८४१ की जिब्राल्टर के समुद्र में उसकी हत्या कर दी गई। (गुरुदेव त्रिपाठी)