विनिपेगोसिस झील स्थिति : ५१� ३४� से ५३� ११� उ. अ. तथा ९९� ३७� से १०१� प. दे.। यह झील कैनाडा के मैनिटोबा और सैस्केचेवान प्रांतों में स्थित है। इसकी सबसे अधिक लंबाई १५२ मील और सबसे अधिक चौड़ाई १७ मील है। टापुओं को छोड़कर इस झील का कुल क्षेत्रफल २,०८६ वर्ग मील है। यह समुद्रतट से ८३१ फुट की औसत ऊँचाई पर है। इसमें गिरनेवाली नदियों में वाटरहेन नदी है जो वाटरहेन झील से होकर आती है। इसकी खोज १७३९ ई. में पियरे डी ला वेरेड्री ने की थी। (श्री नारायण सिंह)