विनिक्स जाँ बैपटिस्ट (Weenix Jan Baptist) डच चित्रकार। जन्म ऐम्स्टर्डम में १६२१ ई. में हुआ। इसके पिता एक राजनेता थे। एब्राहम ब्लूमार्ट तथा निकोलस से इसने शिक्षा ग्रहण की। २२ वर्ष की अवस्था में रोम गया। वहाँ समुद्री दृश्यों, भूदृश्यों, तथा स्थापत्य की सुंदर कृतियों द्वारा यथेष्ट ख्याति अर्जित की। यह अत्यंत तीव्र गति से कार्य करनेवाला व्यक्ति था। इसकी मृत्यु उट्रेख्ट में १६६० में हुई। (गुरुदेव त्रिपाठी)