आरेलैस दक्षिण पूर्व फ्राँस का शहर तथा बूश-दु रोन जिला की राजधानी है। रेल से यह मार्सेई से ५४ मील उत्तर पश्चिम में पड़ता है। यह नगर नहर द्वारा बंदरगाह से मिला हुआ है तथा लियोंमार्सेई रेलमार्ग पर पड़ता है। जूलियस सीज़र के काल में यह आरलेट के नाम से प्रसिद्ध था। १०वीं शताब्दी में यह आर्ले राज्य की राजधानी बना। १२वीं शताब्दी तक यह एक सुंदर नगर बन गया। यहाँ की सड़के सँंकरी तथा टेढ़ी-मेढ़ी हैं। नगर के केंद्र में होटेल-डि-ला-विये है जहाँ पुस्तकालय, संग्रहालय तथा एक प्राचीन गॉथिक गिरजाघर है। यह एक चूने के पत्थर के पहाड़ पर स्थित है। इस नगर का कोई व्यावसायिक महत्व नहीं है। यहाँ का मुख्य उद्योग रेशम का कपड़ा, मदिरा, जैतून का तेल इत्यादि बनाना है।
(नृ.कु.सिं.)