आरू आस्ट्रेलिया और न्यूगिनी के बीच उथले आरागुरा समुद्र में द्वीपों का एक समूह है। यह तनवेसर नामक एक बड़े द्वीप तथा ९० छोटे-छोटे द्वीपों को मिलकार बना है। ये द्वीप ५° १८¢ द.अ. से ७° ¢ द.अ. और १३° पू.दे. से १३५° पू.दे. के बीच स्थित हैं। इन द्वीपों का क्षेत्रफल ३,२४४ वर्ग मील है। बनवेसर तीन संकरी शाखाओं द्वारा बंटा हुआ है। सभी द्वीपों की ऊँचाई कम है। ये द्वीप मूंग के बने हैं और जंगलों से ढंके हैं। तटीय भाग दलदली है। यहाँ की वनस्पति मुख्यत: केतकी (स्क्रू पाइन), नारियल और ताड़ के पेड़ हैं। यहाँ की उपज साबूदाना, नारियल, ईख, मक्का, तंबाकू तथा सुपारी है। यहाँ पर मोती निकालना तथा शार्क मछली का शिकार भी मुख्य पेशे हैं। इस द्वीपसमूह का पता १६०६ ई. में डच लोगों को लगा और १६२३ ई. में इसपर उन लोगों का अधिकार हो गया। यह सन् १९४७ ई. के चेरीलून समझौते के अनुसार इंडोनेशिया के अधिकार में आ गया है। यहाँ की राजधानी तथा बंदरगाह डोबो है। (नृ.कु.सिं.)