आरारत १. आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य का एक नगर है। स्थिति : (३७° १५¢ द.अ., १४३° ¢ पू.दे.)। यह पश्चिमी 'विक्टोरियन हाइलैंड्स' के पश्चिमी भाग में १,०३० फुट की ऊँचाई पर स्थित है। जनसंख्या १९६६ ई. में ८,२३३ थी। यह सोने की खानों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ वर्षा २४ इंच के लगभग होती है। इस क्षेत्र की मुख्य उपज गेहूँ तथा अंगूर है। भेड़ों की चराई भी की जाती है। (न.कि.प्र.सिं.)