आपियानी आंद्रिया (१७५४-१८१७) अपने युग का सर्वश्रेष्ठ भित्तिचित्रकार; जन्म मिलान। नेपालियन ने उसे इटली राज्य का राजचित्रकार नियुक्त किया। १८१४ की घटनाओं के बाद पतन और घोर दरिद्रता। उसकीे सर्वोत्तम कृतियाँ मिलान के राजभवन और सांता मारिया के गिरजे में हैं और उसके गुरु केरेगियो की कृतियों से भी अधिक श्रेष्ठ हैं। (स.च.)