आनाकोंडा संयुक्त राज्य (अमरीका) के मोंटाना राज्य का एक नगर है। यहाँ के ताँबा, सोना, चाँदी, सीसा, फास्फेट आदि तैयार करने के उद्योग विश्वप्रसिद्ध हैं। संपूर्ण संयुक्त राष्ट्र अमरीका का ९० प्रतिशत मैंगनीज यहाँ तैयार होता है। यहाँ पर जूनियर तथा सीनियर सार्वजनिक विद्यालय हैं। नगर सुंदर तथा आनंददायक प्राकृतिक दृश्यों के बीच में स्थित है। मोंटाना के ताँबा उद्योग के जनक मारक्विस डेली के समस्त उद्योगों का केंद्र यहीं है। उन्हीं की आनाकोंडा नामक खान के नाम पर इस नगर का नाम आनाकोंडा पड़ा।

(शि.मं.सिं.)